कोटेया में विश्व स्कार्फ दिवस पर वृक्षारोपण एवं प्रेरक कार्यक्रम आयोजित
सूरजपुर/ प्रेमनगर :- जिले के विकासखंड प्रेमनगर अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटेया में विश्व स्कार्फ दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायी एवं जनभागीदारी से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष फूलेश्वर सिरदार, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय सिरदार, विधायक प्रतिनिधि शिवनंदन मरावी, भाजपा मंडल कार्यालय मंत्री प्रभारी प्रेमनगर सुखसाय रौतिया, कोटेया सरपंच प्रतिनिधि मलिन्दर सिरदार एवं विद्यालय के प्राचार्य लिनू मिंज उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम स्काउट रोवर लीडर व बीएसजी जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव के नेतृत्व में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विश्व स्कार्फ दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा, नेतृत्व एवं राष्ट्रभक्त...